Ladki Bahin Yojana Diwali Bonus: लाडकी बहीण योजना से दिवाली में महिलाओ को ₹5500 का बोनस मिलेगा, पेमेंट स्टेटस चेक करें 2 मिनट में…

Ladki Bahin Yojana Diwali Bonus: महाराष्ट्र सरकार ने महिलाओं को आर्थिक सहायता और सशक्तिकरण के लिए लाडकी बहीण योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹1500 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। अब, दिवाली के मौके पर राज्य सरकार ने एक और बड़ी घोषणा की है, जिससे लाखों महिलाओं को फायदा होगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

दिवाली का त्योहार नजदीक आ रहा है, और इसके पहले ही महाराष्ट्र सरकार ने घोषणा की है कि लाडकी बहीण योजना के तहत महिलाओं को दिवाली बोनस दिया जाएगा। इस योजना के तहत अक्टूबर महीने में मिलने वाली नियमित राशि के अतिरिक्त, पात्र महिलाओं को ₹3000 का दिवाली बोनस (Ladki Bahin Yojana Diwali Bonus) भी जारी किया जाएगा। यही नहीं, कुछ चयनित महिलाओं को ₹2500 की अतिरिक्त राशि भी दी जाएगी। इस प्रकार, अक्टूबर महीने में महिलाओं को कुल ₹5500 का लाभ मिलेगा।

Ladki Bahin Yojana Diwali Bonus

लाडकी बहीण योजना, महाराष्ट्र सरकार द्वारा राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए शुरू की गई है। इस योजना का उद्देश्य उन महिलाओं की आर्थिक सहायता करना है, जिनकी सालाना आय ₹2.5 लाख से कम है। योजना का लाभ पाने के लिए महिलाओं की उम्र 21 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए और वह महाराष्ट्र की निवासी होनी चाहिए। लाडकी बहीण योजना के माध्यम से राज्य सरकार महिलाओं की आर्थिक स्वतंत्रता को बढ़ावा दे रही है।

अक्टूबर महीने में, लाडकी बहीण योजना के तहत महिलाओं को ₹1500 की नियमित मासिक सहायता के साथ-साथ दिवाली बोनस के रूप में ₹3000 की अतिरिक्त राशि दी जाएगी। इसके अतिरिक्त, कुछ चयनित महिलाओं को ₹2500 की और अतिरिक्त सहायता मिलेगी। इस तरह, कुल मिलाकर कुछ महिलाओं को ₹5500 तक की आर्थिक मदद प्राप्त होगी, जिससे उनकी दिवाली और भी खास बन जाएगी।

कौन-कौन महिलाएं योजना का लाभ उठा सकती हैं?

पात्रता के मापदंड ‘लाडकी बहीण योजना’ का लाभ उन्हीं महिलाओं को मिलेगा, जो निम्नलिखित शर्तों को पूरा करती हैं –

  • महिला की उम्र 21 से 65 साल के बीच होनी चाहिए।
  • महिला की सालाना आय ₹2.5 लाख से कम होनी चाहिए।
  • महिला महाराष्ट्र की स्थाई निवासी होनी चाहिए।

योजना के लिए आवेदन करने वाली महिला को यह सुनिश्चित करना होगा कि वह इन मापदंडों को पूरा करती हो।

Majhi Ladki Bahin Yojana Aadhaar Seeding

किन्हें नहीं मिलेगा योजना का लाभ

अयोग्य महिलाएं कुछ विशेष मापदंडों के अनुसार, हर महिला इस योजना का लाभ नहीं उठा सकती है। वे महिलाएं जो निम्नलिखित शर्तों में आती हैं, वे इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगी –

  • अगर महिला के परिवार की सालाना आय ₹2.5 लाख से अधिक है।
  • अगर परिवार का कोई भी सदस्य इनकम टैक्स भरता है।
  • अगर महिला पहले से किसी अन्य सरकारी योजना का लाभ ले रही है।
  • अगर महिला का परिवार का कोई सदस्य पूर्व विधायक या सांसद है।

2 करोड़ से भी अधिक महिलाओं को मिल रहा लाभ

महाराष्ट्र सरकार की मुख्यमंत्री मांझी लाडकी बहीण योजना के तहत राज्य की 2 करोड़ से अधिक महिलाओं को फायदा मिल रहा है। अब तक 2 करोड़ 40 लाख से ज्यादा महिलाओं ने इस योजना के लिए आवेदन किया है और 2 करोड़ से अधिक महिलाएं इसका लाभ प्राप्त कर रही हैं। लाडकी बहीण योजना से महिलाओं में खुशी है और त्यौहार के समय आर्थिक मदद से वे अपने त्योहार अच्छे से मना पा रही हैं।

दिवाली में 5500 रुपये का होगा लाभ

महाराष्ट्र सरकार की लाडकी बहीण योजना के तहत दिवाली के मौके पर राज्य की महिलाओं को चौथी और 5वी किस्त के रूप में ₹3000 दिए जा रहे हैं। जिन लाभार्थियों को अब तक कोई भी किस्त नहीं मिली थी, उन्हें ₹7500 की राशि प्रदान की जा रही है।

इसके अलावा, कुछ महिलाओं को ₹2500 का अतिरिक्त बोनस भी दिया जा रहा है। हालांकि, इस बारे में अभी तक किसी अधिकारी की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

Ladki Bahin Yojana 4th and 5th Installment Update

Ladki Bahin Yojana Diwali Bonus Payment Status Check Online

  • सबसे पहले आपको इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वहां पहुंचने के बाद, होम पेज पर “अर्जदार लॉगिन” विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब लॉगिन पेज खुलेगा, जहां आपको अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड दर्ज करना है।
  • फिर, कैप्चा कोड डालें और “लॉगिन” बटन पर क्लिक करें।
  • लॉगिन हो जाने के बाद, आपको मांगी गई जरूरी जानकारी को ध्यान से भरना है।
  • आखिर में, “सबमिट” बटन दबाएं, और आपके सामने पूरी जानकारी स्क्रीन पर आ जाएगी।
  • इस प्रक्रिया के माध्यम से आप आसानी से Ladki Bahin Yojana Diwali Bonus Balance Check कर सकती है।

ऑफलाइन पेमेंट स्टेटस कैसे चेक करें?

लाडकी बहीण योजना के तहत आवेदन करने वाली महिलाएं ऑफलाइन तरीके से भी अपने आवेदन का स्टेटस चेक कर सकती हैं। आप नीचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो कर आसानी से स्टेटस देख सकती है –

  • लाडकी बहीण योजना का स्टेटस जानने के लिए सबसे पहले अपने निकटतम पंचायत या नगरपालिका कार्यालय में जाएं।
  • स्टेटस चेक करने के लिए आवेदन की रसीद या आवेदन संख्या जैसे दस्तावेज़ों को अपने साथ रखें।
  • पंचायत या नगरपालिका कार्यालय में योजना के लिए नियुक्त अधिकारी से संपर्क करें और उन्हें पेमेंट का स्टेटस चेक करने के लिए कहें।
  • अधिकारी आपके पेमेंट का स्टेटस चेक करके आपको सूचित करेंगे कि आपका पेमेंट हुआ है या नहीं।

इस प्रकार, आप बिना इंटरनेट का उपयोग किए ऑफलाइन तरीके से लाडकी बहीण योजना के तहत अपने पेमेंट का स्टेटस चेक कर सकती है।

महाराष्ट्र सरकार की ‘लाडकी बहना योजना’ महिलाओं के लिए आर्थिक सहायता का अहम साधन बन गई है। इस दिवाली मिले बोनस ने कई महिलाओं को बड़ी राहत दी है। यह योजना उन महिलाओं के लिए खासकर मददगार है, जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और परिवार का खर्च चलाने में दिक्कत महसूस करती हैं। योजना से जुड़ी जानकारी समय-समय पर देखते रहें ताकि इसका सही लाभ मिल सके।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment