आज के इस पोस्ट में हम आपको Maiya Samman Yojana Status Check करने के बारे में बताएंगे। यदि आपने मंईयां सम्मान योजना से लाभ पाने के लिए आवेदन किया है और आप नहीं जानती कि आपका आवेदन को अप्रूवल मिला है या नहीं? यानी कि आप इस योजना का लाभ पाने के लिए योग्य हुई है या नहीं? तो इसकी जानकारी आप कैसे निकाल सकती हैं इसकी बारे में इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे।
झारखंड सरकार की मंईयां सम्मान योजना से महिलाओं को अब ₹2500 की किस्त हर महीने प्राप्त होगी। राज्य के जो महिलाएं मंईयां सम्मान योजना का लाभ लेना चाहती हैं उन्हें आवेदन करना होगा। आवेदन के बाद यदि आपके आवेदन को अप्रूवल मिल जाती है तो आपको इस योजना से ₹2500 की किस्त हर महीने मिलेगी। यदि अपने आवेदन कर दिया है तो आप नीचे बताएं जानकारी के आधार पर इस योजना का स्टेटस चेक कर सकती हैं।
Maiya Samman Yojana Status Check Overview
पोस्ट का नाम | Maiya Samman Yojana Status Check |
योजना | मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना |
लाभार्थी | राज्य की महिलाएं |
आयु सीमा | 18 से 50 वर्ष के बीच |
किस्त की राशि | ₹2500 मिलेंगे |
स्टेटस चेक की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://mmmsy.jharkhand.gov.in/ |
Maiya Samman Yojana Status Check
मंईयां सम्मान योजना में लाभ पाने के लिए राज्य की 65 लाख से भी अधिक महिलाओं ने फॉर्म भरे हैं उनमें से लाखों महिलाओं के आवेदन को अप्रूव किया गया है जबकि लाखों महिलाओं के आवेदन को रिजेक्ट किया गया है। राज्य की लाभार्थी महिलाओं को अब तक 4 किस्त से ₹4000 दिए गए हैं जबकि 5वी किस्त के पैसे महिलाओं को जल्द ही प्राप्त होंगे।
राज्य की महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना से अब ₹2500 दिए जाएंगे। ₹2500 उन महिलाओं को दिए जाएंगे जिनके आवेदन को अप्रूवल मिला है। यदि आपने मंईयां सम्मान योजना का लाभ पाने के लिए फॉर्म भरा है तो आप नीचे में जानकारी के आधार पर अपना स्टेटस चेक जरूर करें।
मंईयां सम्मान योजना का उद्देश्य
मंईयां सम्मान योजना झारखंड की एक महत्वाकांक्षी योजना है जिसके अंतर्गत राज्य की गरीब महिलाओं को हर महीने ₹2500 की किस्त दी जाती हैं। इस योजना का लाभ मिलने की पश्चात महिलाएं अपनी जरूरत को पूरा कर सकती है एवं छोटी-मोटे कार्यों के लिए किसी दूसरे के आगे हाथ भी फैलाने नहीं पढ़ेंगे। इस योजना के लाभ से महिलाएं समाज में आत्मनिर्भर होकर जीवन यापन कर सकती है।
मंईयां सम्मान योजना के लिए पात्रता
- महिला झारखंड की मूल निवासी होनी चाहिए।
- महिला के परिवार का आय 3 लाख से कम होना चाहिए।
- महिला का बैंक खाता डीबीटी एक्टिव होना चाहिए।
- महिला का उम्र 18 से 50 वर्ष के बीच होना चाहिए।
- महिला किसी भी सरकारी नौकरी में नहीं होनी चाहिए।
- महिला का परिवार टैक्स का भुगतान नहीं करता है तो लाभ मिलेंगे।
- महिला के परिवार के पास 3 या 4 पहिया वाला गाड़ी नहीं होना चाहिए।
मंईयां सम्मान योजना का आवेदन कैसे करें?
मंईयां सम्मान योजना का आवेदन आप ऑनलाइन और ऑफलाइन तरीके से कर सकती हैं। ऑनलाइन आवेदन के लिए आपको इस योजना के आधिकारिक वेबसाइट में विजिट करना होगा, जहां से आप ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म भर सकती हैं। इसके अलावा आप संपूर्ण दस्तावेजों के साथ CSC केंद्र में जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।
वहीं अगर आप ऑफलाइन फॉर्म भरना चाहती है तो आवेदन फॉर्म आपको सबसे पहले आंगनवाड़ी केंद्र से प्राप्त कर भरना है और आवेदन को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पास ही जमा कर देना है। इस प्रकार से आप मंईयां सम्मान योजना का फॉर्म भर सकती हैं।
Maiya Samman Yojana Status Check कैसे करें?
यदि आपने मंईयां सम्मान योजना का लाभ पाने के लिए पहले से ही फॉर्म भरा है तो आप खुद से स्टेटस चेक कर सकती हैं –
- मंईयां सम्मान योजना का स्टेटस चेक के लिए आपको सबसे पहले इसके आधिकारिक वेबसाइट में जाना होगा।
- अब आपको मुख्य पेज पर लॉगिन के लिंक में क्लिक करना है।
- इसके बाद आपको अपना रजिस्ट्रेशन मोबाइल नंबर को दर्ज कर ओटीपी वेरिफिकेशन कर लॉगिन करना है।
- लोगिन करने के बाद Status Check में क्लिक करना है।
- अब आपके सामने मंईयां सम्मान योजना का स्टेटस खुलेगा।
- यहां आप देख सकती हैं आपके आवेदन को स्वीकृति प्राप्त हुई है या नहीं।
मंईयां सम्मान योजना हेल्पलाइन नंबर
यदि आपको मंईयां सम्मान योजना से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या का सामना करना पढ़ रहा है तो आप हेल्पलाइन नंबर 1800-890-0215 में कॉल कर सकती हैं और अपने समस्या के बारे में बात कर समाधान पा सकती हैं।